फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की खाद और बिजली की समस्याओं को लेकर कांग्रेसी सड़क पर उतरे

किसानों की खाद, बिजली सहित अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को सड़क पर उतरे। जिला मुख्यालय से लेकर तहसीलों पर कार्यकर्ताओं ने हाथ में यूरिया लेकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों के साथ वादाखिलाफी किया है। महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम (बंटी) के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की दोपहर मुरादाबाद कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रदेश में अन्नदाता किसानों को खरीफ फसल की सिंचाई के लिए समुचित बिजली एवं यूरिया खाद नहीं मिल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें