फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री राम मंदिर से चढ़ावा चोरी के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

कांग्रेसियों ने अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर से दान का पैसा चोरी किए जाने के खिलाफ मंगलवार को हाथी के मंदिर से प्रसिद्ध श्री काली माता मंदिर तक पदयात्रा निकाली। कहा कि इस मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर और महानगर अध्यक्ष जुनैद कुरैशी ने मंगलवार को हाथी मंदिर से लेकर श्री काली माता मंदिर तक पदयात्रा की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार राम मंदिर के नाम से बनी थी। अब राम मंदिर की दान डकैती के नाम से हटेगी। चुनाव में यह बहुत बड़ा मुद्दा बनेगा। मंदिर के संयोजकों ने बड़े स्तर पर चोरी की है। पूरा विश्व इस कांड से दुखी है। श्री राम के नाम से दोनोंं हाथों से धन को लूटा गया है। इस मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए। चारों शंकराचार्य के नेतृत्व में एसआईटी गठित होनी चाहिए। महानगर अध्यक्ष जुनेद कुरैशी ने कहा कि यह सरकार पहले मतदान लूटती थी। अब दान का पैसा लूटना शुरू कर दिया है। पदयात्रा में शमीम चौधरी, नजाकत ठेकेदार, मोहम्मद अब्बास, गोपाल रस्तोगी, आजम खां, श्याम बाबू वाल्मीकि, राजेंद्र वाल्मीकि, कृपाल सिंह अशोक कपूर, सादिक सिद्दीकी, नासिर सलमानी, शकील सैफी, अनिल शर्मा, मोहम्मद फारुख, नाजिम गांधी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें