फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में 26 केंद्रों पर कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए परीक्षा का आयोजन

मुरादाबाद 26 केंद्रों पर कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 10560 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक हुई। जबकि अभ्यर्थी सुबह साढ़े सात बजे से ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। सभी केंद्रों पर पुलिसबल तैनात था। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। सघन जांच के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र पर प्रवेश दिया गया। नोडल अधिकारी एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार का कहना है कि परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें