जुनावई थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं रोड पर गांव धनीपुर के निकट सुबह साढ़े आठ बजे गांव के ही श्याम बाबू मौर्य का बेटा गौरव (10) तिरंगा झंडा लेकर सड़क पार कर रहा था। उसी समय रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। बस से कुचल कर बालक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद बस लेकर भाग रहे चालक और बस को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया और रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा बुझा कर जाम खुलवाया। करीब पौन घंटे तक तमाम वाहन जाम में फंसे रहे।