फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रगुप्त जयंती पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

विमल शर्मा Updated Wed, 12 Nov 2025 06:11 PM IST

चित्रगुप्त जयंती पर मिडटाउन क्लब में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह की अध्यक्षता उच्च न्यायालय के वरिष्ठ जज सुधीर कुमार सक्सेना ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण स्वतंत्र राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना रहे। रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्तदान किया गया। डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने रक्तदान करने वालों को भी सम्मानित किया। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक संगठनों को तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एडवोकेट अशोक सक्सेना, एडवोकेट कपिल गुप्ता, एडवोकेट त्रिलोक दिवाकर, पुष्प यादव, राजेश रस्तोगी, डॉ. वीर सिंह, डॉ. संजीव सक्सेना, दीपक राज गर्ग को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर नीलम भटनागर, रीना माथुर, अतुल सक्सेना, सुयश भटनागर मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें