सिपाही अमित कुमार की आत्महत्या के मामले में हेड कांस्टेबल कयास अहमद, कांस्टेबल भानू प्रताप और होमगार्ड शमीम अहमद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सिपाही के पिता का आरोप है कि तीन लोगों के उत्पीड़न से तंग आकर उनके बेटे ने आत्महत्या की है। दोनों पुलिस कर्मी और होमगार्ड शमीम अहमद अमित के साथ ही यूपी 112 की पीआरवी पर तैनात थे।