कांवड़ यात्रा के दौरान बिलारी से सपा विधायक हाजी मो. फहीम इरफान का सांसद डिंपल यादव को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बयान में उन्होंने डिंपल यादव को देश की मां और ममता का प्रतीक बताया है। इसे लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सपा समर्थक इसे कार्यकर्ता की भावनात्मक अभिव्यक्ति बता रहे हैं, जबकि विरोधी धार्मिक यात्रा के बीच पार्टी के राजनीतिक प्रचार को लेकर सवाल उठा रहे हैं।