मुरादाबाद में शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहे हैं। कांवड़िये लगातार मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। तड़के मंदिर के कपाट खुलते ही मंत्रोच्चारण के साथ जलाभिषेक कर रहे हैं। लाइनों में लगकर श्रद्धालुओं भी ने भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। साथ ही परिवार और समाज की खुशहाली की प्रार्थना की। इस बार डाक कांवड़ लाने वालों की संख्या अधिक रही। दिन में मंदिरों में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। ब्रजघाट और हरिद्वार से गंगाजल लेकर चौरासी घंटा मंदिर में रात से ही कांवड़िये पहुंचने लगे हैं। सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुले तो भोले के जयघोषों के साथ आरती की गई। इसके बाद कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। इसके बाद अन्य श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ की।