कटघर गुलाब बाड़ी क्षेत्र में सोमवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना। हत्या की खबर मिलते ही गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने के बाहर धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की चेतावनी भी दी।