42 वीं यूपी पुलिस वार्षिक बैडमिंटन कलस्टर (बैडमिंटन-टेबल टेनिस) प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्णायक बढ़त हासिल की। कई मैच बेहद रोमांचक रहे, जिसमें अंत तक खिलाड़ियों को जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा। रिजर्व पुलिस लाइन में खेली गई टेबल टेनिस की प्रतियोगिता में 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मिक्स डबल्स स्पर्धा में मधु कश्यप-नागेंद्र सिंह राठौर की जोड़ी ने विश्राम सिंह-सुनीता को हराकर पहला स्थान हासिल किया।