श्वेतांबर जैन समाज के द्वारा आयोजित पर्यूषण पर्व के पांचवें दिन धर्मसभा का शुभारंभ साध्वी कल्पज्ञा ने किया। उन्होंने कहा कि जैन ग्रंथ कल्प सूत्र के अंतर्गत जब भगवान महावीर स्वामी के जन्म का वर्णन आता है तो समाज के भक्तगण उल्लास व उत्साहपूर्वक नाचते हुए जन्म महोत्सव मनाते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर स्वामी की माता त्रिशला देवी ने भगवान के जन्म से पूर्व चौदह स्वप्न देखा था। इसके बाद जागरण में अमिता जैन, अंकिता जैन, सोनल जैन, नीति, सोनू, शमिता, स्मृति जैन ने अपने भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।