एसआईटी ने अरबों की जीएसटी चोरी के मामले में पंजाब के रहने वाले फर्जी सीए परमिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चार मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, एक लैपटाप, पैन कार्ड सहित अन्य सामान बरामद किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गिरोह के लिए प्रतिदिन डेढ़ से दो करोड़ तक की फर्जी ई वे बिल बनाता था। वह जेल में बंद इखलाक मलिक के लिए काम करता था।