कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी सरकार जनता से किए वादों को पूरा करने में विफल रही है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हालत खराब हो चुकी है। बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बीजेपी युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रही है और जनता को लगातार धोखा दे रही है। अखिलेश ने कहा कि पीडीए गठबंधन के सामने बीजेपी घबराई हुई है और जनता का ध्यान भटकाने के लिए नकारात्मक राजनीति कर रही है।