भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग चंद्रवशी का मुरादाबाद में पहली बार आगमन हुआ। इस अवसर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदरजीत गुलाटी ने की, जबकि संचालन संदीप परमार ने किया। मुख्य अतिथि अनुराग चंद्रवशी ने अपने संबोधन में कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा करना ही संगठन का मूल उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।