गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित शोध प्रवेश परीक्षा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। कुलपति ने बताया कि परीक्षा बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इस परीक्षा में 26 विषयों के लिए प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की गई थी। कुल 660 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 169 को परीक्षा से छूट दी गई। परीक्षा के लिए 491 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए।