मिर्जापुर के चुनार तहसील क्षेत्र के भुइली मिर्जापुर खुर्द निवासी प्रेमा देवी ने शुक्रवार को परिजनों के साथ जिला मुख्यालय पर धरना दिया। उनका आरोप है कि जिलाधिकारी न्यायालय से आदेश पारित होने के बावजूद उन्हें उनकी भूमि पर कब्जा नहीं दिलाया गया। पीड़िता ने प्रशासन से आदेश का पालन कराते हुए भूमि पर कब्जा दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।