सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राम शंकर राजपूत और सहायक अभियंता नसीम सिद्दकी ने शनिवार को सिरसी नहर का हेड से टेल तक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर किसानों से मुलाकात की और सिंचाई से संबंधित समस्याओं की जानकारी लेने के बाद सिरसी नहर को बंद करने का निर्णय लिया। सोनभद्र के राबर्ट्सगंज मुक्खा फाल से सिरसी में आ रहे 200 क्यूसेक पानी के बारे में भी जानकारी ली।