मिर्जापुर के रामबाग स्थित मछली वाली गली में अचानक सड़क धंस गई, जिससे स्कूटी सवार वाहन समेत गड्ढे में समा गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य कर स्कूटी सवार को सुरक्षित बाहर निकाला।