प्रांतीय रक्षक दल के जवान शिवमूर्ति मौर्या ने कटरा कोतवाली के एक दीवान पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुये बुधवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत किया। हलिया थाना क्षेत्र के भटवारी निवासी पीआरडी जवाने शिवमूर्ति ने बताया कि 26 अक्तूबर को कटरा कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज तिराहा पर उसकी ड्यूटी लगी थी। वहां पर जाम लगा था। जाम को समाप्त कराया। तभी कटरा कोतवाली के दीवान आये और गाली देते हुये पिटाई किया। पिटाई करने के बाद धमकी दिया। पीआरडी जवान ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग किया। पुलिस अधीक्षक ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।