मड़िहान थाना क्षेत्र के गोपलपुर गांव में रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे यात्रियों से भरी डग्गामार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। दुर्घटना में यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।