फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मिर्जापुर में सपा कार्यकर्ता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या, गली में गिरे थे खून और पड़े थे मांस के चिथड़े

मिर्जापुर। नए साल के पहले ही दिन बुधवार को हरना की गली में रात में घर लौट रहे सपा कार्यकर्ता की विरोधी ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिव मंदिर के पास कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ सिर पर वार किया गया। इससे पूरी गली में खून फैल गया। मांस के लोथड़े बिखर गए। शोर सुनकर परिजन पहुंचे और सपा कार्यकर्ता को अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस हत्या की घटना के काफी देर बाद सक्रिय हुई। पिता ने छेड़खानी का विरोध करने को हत्या की वजह बताया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पहले तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। बाद में विरोध होने पर देर शाम हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की बात कह रही है। सपा के युवा कार्यकर्ता प्रियांशु ओझा (22) स्वामी दयानंद मार्ग स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करते थे। वे दो भाइयों में छोटे थे। व बुधवार की रात अपने घर हरना की गली से लौट रहे थे। गली में पहले उनके विरोधी निलेश कुमार कसेरा का मकान है। निलेश अपने घर के पास प्रियांशु ओझा को रोककर शिव मंदिर से सटी गली में ले गया। वहां अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। प्रियांशु के सिर में ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से कई वार किए गए। साथियों ने लाठी-डंडे से उसके पैर पर मारा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें