फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माटीकला के शिल्पियों में मिर्जापुर के अविनाश अव्वल, VIDEO

माटीकला समन्वित विकास कार्यक्रम के योजना के तहत शुक्रवार को माटीकला के श्रेष्ठ कृतियों के आधार पर विंध्याचल मंडल के शिल्पियों, कारीगरों व उद्यमियों को सम्मानित किया गया। चयनित कलाकारों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। मुख्य अतिथि उपायुक्त उद्योग की मौजूदगी में पथरहिया स्थित कंबल कारखाना परसिर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट सामानो के साथ प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों का चयन मंडल स्तर पर गठित माटीकला पुरस्कार चयन समिति की तरफ से किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार मिर्जापुर परिहटा के अविनाश कुमार मौर्या, द्वितीय पुरस्कार के लिए दरगाह शरफी चुनार के रंजीत कुमार व तृतीय पुरस्कार के लिए भदोही के चकापुर शेष कुमार प्रजापति का चयन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त उद्योग दया शंकर सरोज व परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश कुमार सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें