छोटी दीपावली पर बुधवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर रंगीन झालरों से जगमगा उठा। पूरा मंदिर परिसर दिन के प्रकाश की तरह चमक रहा था। देर शाम भक्तों के दर्शन करने का भी सिलसिला जारी रहा। लड़कियां और महिलाएं सेल्फी लेतीं देखी गईं। मां के दर्शन के पश्चात घरों में भी पूजन-अर्चन हुआ।