मिर्जापुर के बरियाघाट पर शनिवार को बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने गंगा स्नान और पूजन-अर्चन के बाद अपनी कांवड़ सजाई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गंगाजल भरकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिवद्वार धाम की यात्रा शुरू की। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे।