कटरा कोतवाली क्षेत्र के बड़ी बसही निवासी युवक का देहात कोतवाली क्षेत्र के अटारी पुलिया के पास रेलवे लाइन पर सिर कटा शव मिला। मामले में घर पर आकर युवक के पिता को धमकाने वाली लड़कियों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। मृतक के पिता का आरोप है कि उसके घर पर आकर लड़कियां और उसकी मां उसके पुत्र के बारे में पूछ रही थी। उन लोगों ने ही हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेंका है।