अगस्त में दूसरी बार गुरुवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार कर गया है। एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। सुबह 8 बजे जलस्तर 76.780 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। दोपहर दो बजे तक जलस्तर 76.840 मीटर तक पहुंच गया। तटवर्ती क्षेत्रों में संपर्क मार्गों पर पानी बढ़ने से आवागमन बंद हो गया है।