फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल, देखें VIDEO

चील्ह क्षेत्र के मिर्जापुर-औराई मार्ग पर स्थित सागरपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम नील गाय की टक्कर में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। चील्ह थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी रामरती सोनकर (42) अपने बेटे कमलेश सोनकर (18) के साथ बाइक से औराई की तरफ जा रहे थे। ज्योही सागरपुर गांव के पास अचानक आई नीलगाय से उनकी बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रामरति को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कमलेश का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें