फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मिर्जापुर में उपचुनाव से पहले शुरू हुआ ईवीएम विवाद, सपा ने लगाया आरोप, अधिकारी से मिले

स्ट्रांग रूम के बगल नींबू के पेड़ के पास एक कमरे में 36 ईवीएम अलग से रखा हुआ है। जिसमें पूर्व से एक विशेष पार्टी के पक्ष में पड़ा हुआ मतदान है। आशंका की जांच कराने के लिये निर्वाचन आयोग से आनलाइन शिकायत करने के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में जाकर ज्ञापन सौंपा गया है। मांग किया गया कि उनकी आशंका को दूर किया जाय। यह बाते समाजवादी पार्टी के चुनाव प्रभारी चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने सोमवार को सपा कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में कही। सांसद वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनको सूत्रो से पता चला है कि स्ट्रांग रुम के पास एक कमरे में 36 ईवीएम अलग से रखा है। कहाकि पता चला है कि कुछ चुनिंदा पुलिस अधिकारी की गोपनीय मीटिंग हुई है। जिसमें तय हुआ कि सपा बाहुल्य वाला जो गांव है। उस पोलिंग पर चुनाव में व्यवधान डाला जाय। जिससे मतदान प्रतिशत कम रहे। इसकी सूचना ज्ञापन के माध्यम से निर्वाचन अधिकारी को देकर आशंका को दूर करने की मांग की। कहा कि चार बजे के बाद वह जिले से बाहर चले जायेंगे, इसलिये सपा प्रत्याशी, उसके एजेंट या जिलाध्यक्ष के सामने आशंका का दूर किया जाय।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें