मिर्जापुर के आराजी लाइन सुल्तानपुर शीतला धाम के पास स्थित गली में बीती रात करीब नौ बजे बिजली का तार टूटकर दीवार में लगे रेलिंग से स्पर्श कर धू-धू कर जलने लगा। गनीमत थी रात होने की वजह से इसकी चपेट में कोई नहीं आया। विजय साहनी के परिवार के लोगों ने शोर मचाते हुए भागकर जान बचाई। बिजली का तार करीब 20 मिनट तक जलता रहा। शीतला धाम के पास सबसे व्यस्त गली में जर्जर हो चुके तार को बदलने के लिए स्थानीय लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक तार बदला नहीं गया। शीतला धाम में अक्तूबर माह में नवरात्र मेला लगने वाला है। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं।