मिर्जापुर के समोगरा बाईपास के पास मंगलवार की देर रात पौने दो बजे रीवां से वाराणसी जा रहा डीसीएम आगे चल रहे ट्रक में टकरा गया। टक्कर के बाद डीसीएम में आग लग गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची करनपुर पुलिस ने खलासी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चालक केबिन में फंसकर आग की लपटों में घिर गया। फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। तब तक चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी।