पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार की शाम पड़री के पैड़ापुर स्थित स्वामी गोविंदाश्रम इंटरमीडिएट कालेज के मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान एनडीए पर निशाना साधते हुये कहाकि ये एनडीए वाले लोग नकारात्मक है। एनडीए की शुरुआत एन से होती है। एन मतलब नकारात्मक। ये केवल हमारे आपके लिये नहीं बल्कि दलित, पिछड़ो, आदिवासियों, अल्पसंख्क और आधी आबादी के लिये भी नाकारात्मक है।