नागपंचमी पर्व पर सोमवार को नगर के नारघाट से नौका यात्रा निकाली गई। इस दौरान पहलवानों ने जोड़ी फेरी का प्रदर्शन किया, जबकि पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने कजरी गायन से समां बांधा। नौका नारघाट से रवाना होकर फतहां घाट पहुंची। यहां महावीर पार्क में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी के नेतृत्व में आयोजन संपन्न हुआ।