नगर के सिटी क्लब में दिव्यांगजनों को उनकी दिव्यांगता के आधार पर सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिले की सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने लाभार्थियों को उपकरण प्रदान किए। इस दौरान दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।