महुवरिया स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को विकसित व आत्मनिर्भर भारत के स्टेम विषय पर आधारित जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज के अमन की रोबोटिक ट्रॉली प्रथम रही। कृषि विषय में सत्यम व प्रौद्योगिकी विषय में गुरुनानक इंटर कॉलेज के ऋषि सिंह का होम ऑटोमेशन प्रदर्शन को द्वितीय मिला। जूनियर संवर्ग में अंकित सिंह, यशवी केसरी, सुजीत, कार्तिक कुशवाहा, उत्कर्ष, तनु मौर्य व अभिनव शुक्ला अपने वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे। किशन व अंकित द्वितीय स्थान पर रहे। चयनित सभी बाल वैज्ञानिकों के प्रदर्शन का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। इस दौरान जिला विज्ञान क्लब के प्रभारी सुशील पांडेय, बृजेश यादव, संचालक व सहयोगी रमाशंकर, संजय सिंह, विजिता सिंह, अखिलेश उपस्थित रहे। मंडलस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त बाल वैज्ञानिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।