मिर्जापुर जिले की देहात कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गैर इरादतन हत्या के दूसरे ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया। सीओ सदर अमर बहादुर ने देहात कोतवाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि 18 मई 2024 को निशा देवी निवासिनी चेरुईराम कोतवाली देहात ने तहरीर देकर बताया कि पुरानी रंजीश को लेकर आरोपियों ने पति सुड्डू को लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर कर दिया। इसमें पति गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। आरोपी के न पकड़े जाने पर उस पर 15 हजार के ईनाम की घोषणा की गई। देहात कोतवाली पुलिस छानबीन में लगी थी। एक आरोपी जित्तू को दो दिन पहले पकड़कर डंडे और कुल्हाड़ी जब्त किया गया। दूसरे ईनामी आरोपी मुंशी को देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।