खबर मिर्जापुर के विंध्याचल से है अयोध्या से आए दर्शनार्थी गंगा स्नान करते समय गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे यह देख गंगा घाट पर ड्यूटीरत गोताखोर साजन और नाविक रामलाल और धर्मेंद्र ने तत्परता दिखाते हुए नाव को उल्टा ही ढकेल कर श्रद्धालु को अपने स्टीमर के पुछल्ले को पकड़वाकर उसकी जान बचाई। श्रद्धालु ने गोताखोर और नाविकों को साधुवाद दिया और मां के दर्शन के लिए चले गए। इन लोगों की सक्रियता ने आज मेले को एक बड़ी घटना होने से बचाया तो वहीं एक परिवार को रोने बिलखने से भी बचाया तथा मेले की पूरी तैयारी पर प्रश्न चिन्ह नहीं लगने दिया। जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए गोताखोर भी बड़ी चुस्ती और साक्रीयता के साथ लगे हुए है।