विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत शीतला धाम विजयपु्र परिसर में शुक्रवार की रात आठ बजे आग लगने से दुकान में रखा सामान जल कर नष्ट हो गया। आग से 5 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। शीतला मंदिर के पुजारी बंटी पंडा की विसातबाना की दुकान है। जिसमे शुक्रवार की रात सवा 8 बजे रात अबूझहाल मे आग लगने से पूरी दुकान जल कर राख हो गयी। किसी तरह ग्रामीणो व फायरब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया । बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम जब दुकान बंद कर दुकानदार घर चले गये तो रात सवा आठ बजे के आस पास आग की उंची लपट देखकर लोगो ने दुकानदार को सूचना दी । दुकान में रखा खिलौना, पूजा सामग्री ,सौंदर्य प्रशाधन की सामग्री ,पूरी तरह से जलकर राख हो गया ।लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी ।लेकिन जब तक टीम मौके पर पहुंची तबतक सबकुछ जल कर खाक हो गया।फायर ब्रिगेड टीम प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि प्लास्टिक के सामान ज्यादा होने से आग ने विकराल रूप ले लिया था और सबकुछ जलकर राख हो गया है। बंटी पंडा ने आशंका जताया है कि बिजली की शार्टसर्किट के कारण आग लगी और लगभग पांच लाख का क्षति पहुंची है।