मेरठ में उस वक्त एक हादसा हो गया जब कुछ लोग रेलवे रोड के मेघदूत पुलिया पर अवैध होर्डिंग लगा रहे थे। अवैध होर्डिंग लगाते समय लोहे की पाईप हाईटेंशन तार से टच हो गई, जिससे होर्डिंग में करंट उतर गया और तीन लोग झुलस गए जबकि एक युवक की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाला युवक एक पार्षद का भतीजा है।