मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में दुकान पर बैठे युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित एसएसपी ऑफिस पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि लिसाड़ी गेट के चौपले पर दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ था, जिसमें कई लोग घायल हो गये थे, इसकी शिकायत इस्लामाबाद चौकी में भी की। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने एक पक्ष से साठ-गांठ कर उल्टा पीड़ित के उपर ही कार्यवाही की तैयारी कर ली। जिसको लेकर पीड़ित ने आलाधिकारियों से मामले की जांच दूसरे थाने से कराने की मांग की।