फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Pratyush Sharma Updated Thu, 14 May 2026 10:42 PM IST

मेरठ। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव खोदराय में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मोनू पर पहले गोली चलाई और फिर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। घटना को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुरानी रंजिश को देखते हुए एसपी देहात भी थाना पहुंचे और अधिकारियों के साथ मामले की जानकारी ली। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। जबकि मोनू के भाई की पूर्व में हत्या कर दी गई थी। पीड़ित पक्ष के लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें