फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल मार्केट विवाद: सेक्टर-3 में महिलाओं के धरने को एक माह पूरा, हनुमान चालीसा पाठ कर उठाई समाधान की मांग

मेरठ के शास्त्री नगर सेक्टर-3 में सेटबैक के विरोध में चल रहे महिलाओं के धरने को सोमवार को एक माह पूरा हो गया। इस अवसर पर धरना स्थल पर एकत्र महिलाओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की प्रार्थना की। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि वे पिछले एक माह से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रही हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। भीषण गर्मी के बावजूद महिलाएं लगातार धरना स्थल पर डटी हुई हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द निर्णय लेकर उनके आवासों को सुरक्षित रखने और समस्या का समाधान करने की मांग की। इस दौरान पूनम गुप्ता, उषा, वीना भार्गव, गीता, मिथलेश, अलका, प्रीति, सविता सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें