मेरठ। फलावदा थाना क्षेत्र की रहने वाली अनम नाम की महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची, जहां उन्होंने फलावदा थाना पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया पूरा विवाद बाग से लीची और आम तोड़ने को लेकर हुआ, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने उनके परिवार के पुरूषों पर गौ हत्या करने का आरोप लगा दिया, जिसके चलते पुलिस लगातार उन्हें परेशान कर रही है।