फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: महिला ने पार्षद पर बेटी से देह व्यापार कराने का लगाया आरोप, महिला की तहरीर पर पार्षद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने वार्ड-81 के पार्षद हाजी अफजाल पर बेटी को बहला-फुसलाकर ससुराल से ले जाने और देह व्यापार कराने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर आरोपी पार्षद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गई। पीड़िता ने एसएसपी से मामले को लेकर शिकायत की थी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज के बाद मामले की जांच में लग गई है। पीड़िता ने पुलिस से परिवार की सुरक्षा की मांग की है। खत्ता रोड निवासी एक महिला ने मंगलवार को ब्रह्मपुरी थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बेटी का निकाह 17 अप्रैल 2026 को गाजियाबाद निवासी एक युवक के साथ हुआ था। आरोपी पार्षद का परिवार से करीबी संबंध होने के चलते घर पर जाना था। महिला के अनुसार अरोपी पार्षद उसकी बेटी पर गलत नजर रखता था। महिला का आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद ही आरोपी पार्षद उसकी बेटी को ससुराल से तलाक दिलाकर अपने साथ ले गया। पार्षद पर वह युवती से देह व्यापार करवाने का भी आरोप है। महिला ने यह भी दावा किया कि आरोपी ने उसकी बेटी के खाते में भारी रकम ट्रांसफर की है। विरोध करने पर आरोपी ने पूरे परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकी देता है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि शिकायत पत्र पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले को लेकर गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें