सोमवार दोपहर मेरठ में मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान पर घने बादल छा गए और तेज धूल भरी हवाएं चलने लगीं। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर धूल का गुबार उड़ने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। पुलिस लाइन के सामने सड़क किनारे पड़ी मिट्टी तेज हवाओं के साथ उड़कर वातावरण में फैल गई। इससे सड़क पर चल रहे वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कत हुई। कई लोगों को धूल से बचने के लिए मुंह और आंखों को ढंकना पड़ा। हालांकि, तेज हवाओं और बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने गर्मी से कुछ राहत महसूस की। मौसम में आए इस बदलाव ने दिनभर की तपिश से परेशान लोगों को राहत पहुंचाई।