फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जल निकासी न होने से गांव की सड़क पर भरा पानी, ग्रामीण परेशान

मेरठ। हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के गांव सराय खादर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लंबे समय से सड़क और घरों के सामने पानी भरा हुआ है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। लगातार जलभराव से सड़कें भी क्षतिग्रस्त होने लगी हैं और गंदगी फैलने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने और स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें