मेडा के प्रवर्तन दल ने सोमवार को मेरठ में तीन अवैध कॉलोनी ध्वस्त कर दीं। इसी के साथ मुजफ्फरनगर में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े दारा सिंह प्रजापति की ओर से किला रोड पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बनाए जा रहे फ्लैट भी जमींदोज कर दिए। इस बीच काफी विरोध भी हुआ, लेकिन भारी फोर्स के चलने विरोधी न टिक सके। सोशल मीडिया पर प्रजापति द्वारा संजीव बालियान पर कार्रवाई के आरोप का वीडियो वायरल हो रहा है।