मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित शराब कांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। एसएसपी अविनाश पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि शराब पिलाकर तीन लोगों की हत्या के पीछे एक खूनी साजिश थी। इसमें मृतक अंकित की सगी बहन अलका, उसका प्रेमी पवन और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। पुलिस ने तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।