मेरठ। बुधवार को फूड डिपोर्टमेंट पहुंचे व्यापारियों ने डिपार्टमेंट चीफ का घेराव करते हुए एफएसओ पर कई गंभीर आरोप लगाये। बुढ़ाना गेट स्थित हुकुमचंद पेठे वाले प्रतिष्ठान के मालिक वीरेंद्र रस्तौगी ने आरोप लगाते हुए बताया कि मंगलवार को फूड डिपार्टमेंट के एफएसओ अवधेश कुमार अपनी टीम के साथ उनके प्रतिष्ठान पर आये और कुछ मिठाईयों के सैंपल भरे। जिन मिठाईयों के सैंपल भरे उन मिठाईयों को पूरी टीम ने वहां बैठकर खाया भी और कई डिब्बे पैक कराकर अपनी गाड़ी में रखवाये। साथ ही पांच हज़ार रूपये की रिश्वत लेने का आरोप भी लगाया। जिसको लेकर संयुक्त व्यापार संघ मंत्री अंकुर गोयल, बुढ़ाना गेट व्यापार संघ महामंत्री मयूर अग्रवाल, सगाशा व्यापार संघ अध्यक्ष अंबुज रस्तौगी ईशान सिंघवाल, अभिषेक रस्तौगी, राहुल जैन ने फूड डिपार्टमेंट के चीफ रवि शर्मा का घेराव किया। आरोप है कि चीफ ने उनकी बात को अनसुना किया, जिसको लेकर व्यापारियों ने गुस्सा है और रिश्वत लेने के प्रकरण में सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।