मेरठ नगर निगम की कार्यप्रणाली भी अपने आप में लाजवाब है। लापरवाही की कमी नहीं और काम करने को कोई तैयार नहीं। इस वीडियो को देखकर आप भी सवाल करने लग जाएंगे। कमेले के पुल के पास लगे इस बोर्ड पर लिखा है "पौधा रोपण, यहां कूड़ा डालने पर 500 रूपये जुर्माना" और दूसरी तरफ बोर्ड के चारों ओर सिर्फ कूड़ा ही कूड़ा पड़ा है। ना तो कही कोई पौधा लगा दिखा और ना ही पौधा लगाने की कोई व्यवस्था नज़र आई। बड़ी बात यह है कि ये बोर्ड 2021 का लगा हुआ है, जिसको स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए लगाया गया होगा। लेकिन दूर-दूर तक सफाई का नामो निशान तक नहीं। हां...इस कमी के लिए स्थानीय लोग भी उतने ही कसूरवार हैं, जितना नगर निगम।