मवाना क्षेत्र में पुलिस और हथियार तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्वाट टीम प्रथम, मवाना और हस्तिनापुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार किए गए। इनमें से दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। गिरफ्तार आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर गैंग लीडर शोकेंद्र भाटी उर्फ जॉनी निवासी अलीपुर मोरना (हस्तिनापुर), युधिष्ठिर उर्फ गुड्डू निवासी डिफेंस कॉलोनी (हस्तिनापुर) और सोनू प्रजापति निवासी मुरादाबाद शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।